Monday, May 23, 2022

घर में कपूर जलाने से कैसे दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक फायदे

 हम सभी ने देखा है कि हमारे बुजुर्ग पूजा के दौरान कपूर जलाते हैं। लेकिन बहुत से लोग इसे जलाने के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। इसके कई धार्मिक और वैज्ञानिक कारण हैं। घी का दीया हम भी जलाते हैं लेकिन कपूर जलाने का अलग ही महत्व है। हवन के दौरान भी कपूर का विशेष प्रयोग किया जाता है। धर्म के अनुसार देवी- कपूर के प्रयोग से देवता प्रसन्न हुए। लेकिन इसके कई वैज्ञानिक फायदे भी हैं।


कपूर जलाने के पीछे अध्यात्मिक कारण

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर को घर में जलाना शुभ होता है|
  • कपूर को जलाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर सकारात्मकता से भर जाता है| जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है। 
  • मान्यता है कि घर में प्रतिदिन उपले पर कपूर जलाकर दिखाना से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से बचाव होता है। 
  • कपूर देवी देवताओं की पसंदीदा चीजों में से एक है| 

कपूर जलाने का वैज्ञानिक कारण

  • कपूर जलाने के कई तरह के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। 
  • कपूर जलाने से वायुमण्डल शुद्ध होता है। इस तरह से आप यदि अपने घर में कपूर जलाते हैं तो कई हानिकारक बैक्टिरिया के संपर्क में आने से बच सकते हैं, जिसे बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • कपूर जलाने के वातावरण में एक सौंधी खुशबू बिखर जाती हैं जिससे मानसिक शांति का अनुभव होता है।
  • इसके अलावा भी कफ, मांसपेशियों में खिंचाव, गर्दन में दर्द, आर्थराइटिस आदि बीमारियों से रहात दिलाने में कपूर कारगर होता है। कपूर के तेल का प्रयोग बहुत ही लाभदायक माना जाता है।
  • हम सभी जानते हैं कि अरोमा थेरी के फायदे कपूर की हल्की महक तनाव को दूर रखती है और अच्छी नींद में मदद करती है।


No comments:

Post a Comment

How to Strengthen The Planet Sun:- Solution Baba

How to Strengthen The Planet Sun:- Solution Baba The planets have importance in vedic astrology. These planets rule over entire astrologic...